विज्ञापन

अंधविश्वास पड़ा भारी! सपने का इशारा समझ बैठा सच, सांप को दूध पिलाने गया युवक और पहुंच गया अस्पताल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कभी-कभी एक सपना जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आया है, जहां सपने को सच मानना एक युवक को महंगा पड़ गया।

जानकारी के मुताबिक, मेजरगंज प्रखंड के रहने वाले मुकेश पासवान, जो मजदूरी का काम करते हैं, का दावा है कि बीते करीब 15 दिनों से एक सांप उनके सपने में आकर दूध और लावा मांग रहा था। मुकेश के अनुसार, यह सपना वह लगातार कई दिनों से देख रहे थे।

Sapne Ka Saanp Sach Nikla – Yuvak Ko Dasa, Dabba Me Le Gaya Hospital

बीती रात भी उन्होंने यही सपना देखा। सुबह जब नींद खुली तो उन्होंने इसे इशारा मान लिया। घर से बाहर निकले तो उन्हें एक सांप दिखाई दिया। सपने को सच समझते हुए वह उसे दूध पिलाने की कोशिश करने लगे।

लेकिन सांप ने दूध नहीं पिया और उल्टा मुकेश को ड-स लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

हैरानी की बात यह रही कि घबराने के बजाय मुकेश ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने जिंदा सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सीधे अस्पताल पहुंच गए। सांप को साथ ले जाने से डॉक्टरों को इलाज में सहूलियत मिली।

डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण मुकेश की जान बच गई और फिलहाल उनकी हालत नियंत्रण में है।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं और ऐसे विश्वास से बचने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J