विज्ञापन

दो सिर और एक शरीर..डिलीवरी के बाद अनोखे जुड़वा बच्चों को देख सदमे में हो गयी माँ की मौत!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अलीगढ़ में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक ही शरीर से जुड़े दो जुड़वा बच्चों के जन्म ने जहां डॉक्टरों को भी चौंका दिया, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मामला सासनी गेट के बिहारी नगर का है, जहां आकाश कुमार की पत्नी नीरू ने 17 मार्च को जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। ये बच्चे एक ही धड़ से जुड़े हुए थे, जिनके दो सिर और चार-चार हाथ-पैर थे।

अलीगढ़ में अनोखे जुड़वा बच्चों का जन्म: एक शरीर से जुड़े दो बच्चे

डिलीवरी के दौरान यह दृश्य ऑपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टरों के लिए भी अप्रत्याशित था। डॉक्टरों के मुताबिक यह कॉनजॉइंट ट्विन्स का मामला है, जिसमें दोनों बच्चे छाती से जुड़े हुए हैं, लेकिन उनके सिर अलग-अलग हैं।

बच्चों के जन्म के बाद मां नीरू यह सब देखकर गहरे सदमे में आ गईं। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी जा*न चली गई।

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका खास ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें आगे के इलाज और संभावित सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह मामला सिर्फ एक मेडिकल केस नहीं, बल्कि एक परिवार की दर्दभरी हकीकत बन गया है।

डॉक्टर मेघा वार्ष्णेय ने बताया कि बच्चों का जन्म होते ही वे रोए भी थे और तुरंत बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर किया गया, ताकि आगे की प्रक्रिया सही तरीके से हो सके।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J