विज्ञापन

छग में दिल दहला देने वाली घटना: विधवा महिला के साथ गैंग-रेप का आरोप, पंचायत में 40-40 हजार लेकर मामला दबाने की बात

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि शराब पार्टी से लौट रहे तीन युवकों ने उसे जबरन सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद गांव में मामला दबाने की कोशिश का भी आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला 22 फरवरी 2026 की रात का है। बालोद थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी रोशन कुमार साहू (24) के घर शराब पार्टी चल रही थी। उसी दौरान वहां से लौट रहे विकास सिन्हा (26) की नजर गांव के नल के पास खड़ी 37 वर्षीय विधवा महिला पर पड़ी।

Balod Crime Case Police Investigation

बताया जा रहा है कि इसके बाद विकास ने अपने साथी कमल कुमार सेन (23) को फोन किया। दोनों ने मिलकर महिला को जबरन उठाया और करीब 300 मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए। वहां उन्होंने रोशन को भी फोन कर बुलाया। आरोप है कि रात करीब 12 बजे तक तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद मामला पहले गांव के स्तर पर पहुंचा। एसडीओपी बोनिफास एक्का के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि ग्रामीण बैठक में आरोपियों से 40-40 हजार रुपए दंड लेकर मामले को वहीं खत्म कर दिया गया। लेकिन जब उसे न्याय नहीं मिला तो वह सीधे बालोद थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद 13 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई। एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि यह गंभीर मामला है। पुलिस ने आरोपी विकास सिन्हा और कमल कुमार सेन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी रोशन कुमार साहू की तलाश जारी है।

टीआई शिशुपाल सिन्हा के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 87, 70(1) और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी यह भी सामने आई है कि महिला का विवाह प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था, लेकिन पति के निधन के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। वहीं आरोपी रोशन कुमार साहू वार्ड क्रमांक 10 का पंच बताया जा रहा है, जबकि विकास सिन्हा बाजार का ठेकेदार और कमल कुमार सेन पेशे से ड्राइवर है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J