मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र का है। शीतला मंदिर, कैंप 2 निवासी राधिका बाई पति गुलाब चंद साहू (36 वर्ष) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शादी की तैयारियों के दौरान राधिका ने अपने सोने-चांदी के गहने बड़ी बहन को दिखाए थे। घर में भीड़भाड़ और अलमारी का ताला खराब होने की वजह से उसने जेवरों की देखरेख की जिम्मेदारी बड़ी बहन को सौंप दी।
18 फरवरी की सुबह राधिका अपनी सास के साथ पानी भरने बाहर गई थी। जब वह वापस लौटी तो कमलेश्वरी घर पर नहीं मिली। इस पर जीजा लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वह किसी रिश्तेदार के यहां गई है।
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार को संदेह हुआ। अलमारी की जांच की गई तो सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, चार गेहूं दाना, दो गोल मोती, बालियां, चांदी की करधन और पायजेब गायब मिले।फिलहाल छावनी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

