मामला रावणभाठा संगम चौक का है। मृतक की पहचान हेमंत साहू उर्फ भूरु (19) के रूप में हुई है। आरोपी उसका ही चाचा आशीष साहू (25) बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रात करीब 11 बजे दोनों पार्टी कर लौट रहे थे। मोहल्ले के पास पहुंचने से पहले ही आरोपी ने पीछे से लोहे की रॉड (शॉकब) से हेमंत के सिर पर वार कर दिया। कई वार होने से वह वहीं गिर पड़ा। सिर से खून बहने लगा और उसकी मौ-त हो गई।
घटना स्थल के पास ही होलिका दहन की तैयारी चल रही थी। सब कुछ इतनी अचानक हुआ कि किसी को समझने का मौका नहीं मिला। वार के बाद आरोपी मौके से चला गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर हेमंत को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को सुपेला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में शराब के दौरान हुए विवाद की बात सामने आई है। मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को 10 घंटे से कम समय में पकड़ लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। घटना में उपयोग की गई लोहे की रॉड भी जब्त कर ली गई है।
गौरतलब है कि होली को देखते हुए पूरे जिले में करीब 900 जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। 73 पेट्रोलिंग पार्टियां और 25 स्थानों पर नाकाबंदी की गई थी। दिन में फ्लैग मार्च भी निकाला गया था। इसके बावजूद भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में यह घटना हो गई।
पुलिस होली से पहले अवैध गतिविधियों और संदिग्ध लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही थी, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

