घटना भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप इलाके की है, जहां सुबह करीब 7:15 बजे पांडे चौक सेक्टर-4 के पास एक तेज रफ्तार KTM बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। बाइक में सवार दो किशोर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों किशोरों को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा सेंट्रल एवेन्यू रोड पर हुआ। बाइक चला रहा किशोर सेक्टर-3 का रहने वाला है और 10वीं कक्षा का छात्र बताया गया है, जो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान का बेटा है। उसके साथ बाइक पर उसका मित्र, जो रिसाली का निवासी है, भी सवार था।
घायल किशोरों की पहचान दिव्या कुमार और अक्षत चंद्राकर के रूप में हुई है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
भिलाई भट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है|
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे


