पत्नी के मोबाइल में ‘नीला ड्रम-सीमेंट’ का स्टेटस देख सहमा पति! पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, सब रह गए हैरान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी के मोबाइल में एक संदिग्ध कैप्शन देखने के बाद पति इतना सहम गया कि उसने खुद ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ का है। राजकुमार नाम के युवक की शादी के कुछ समय बाद ही वैवाहिक जीवन में तनाव शुरू हो गया था। पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर विवाद करती थी और बाद में घर छोड़कर चली गई थी।

Bulandshahr Case: Husband Sees ‘Neela Drum Cement’ Note, Sends Wife With Lover

समय के साथ दोनों के बीच अनबन बढ़ती गई। इस दौरान उनका एक बच्चा भी हुआ, लेकिन पति के अनुसार पत्नी का व्यवहार सामान्य नहीं था, जिससे वह लगातार परेशान रहा।

विवाद बढ़ने पर मामला मीडियशन सेल तक पहुंचा, जहां दोनों को समझौते के लिए बुलाया गया। सुनवाई के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।

इसी दौरान पति ने पत्नी का मोबाइल चेक किया। उसमें उसे अपनी ही एक फोटो मिली, जिसके कैप्शन में ‘नीला ड्रम’ और ‘सीमेंट’ जैसे शब्द लिखे थे। हाल के चर्चित मामलों को ध्यान में रखते हुए पति ने इसे खतरे का संकेत माना और डर गया।

डर के चलते पति ने विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। मीडियशन सेल में मौजूद लोग भी इस फैसले से हैरान रह गए।

फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J