दरअसल, अंबिकापुर के एक होटल के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा है – “दुल्हन का दहेज: कमर्शियल गैस आपकी तरफ से, व्यवस्थाएं होटल की तरफ से।”
यह बोर्ड देखने के बाद लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर इस पर चर्चा शुरू हो गई।
होटल के मैनेजर पूर्णेंद्र मजूमदार ने बताया कि यह बोर्ड उनकी परेशानी को दिखाने का एक तरीका है। उनका कहना है कि वे लगातार हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और अन्य एजेंसियों के पास जा रहे हैं, लेकिन हर जगह से गैस की आपूर्ति को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है।
मैनेजर के मुताबिक होटल में केवल एक या दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है। अगर जल्द ही कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो होटल और रेस्टोरेंट बंद करने की नौबत आ सकती है। बिना गैस के शादियों जैसे बड़े आयोजनों के लिए खाना बनाना संभव नहीं है। इस स्थिति का असर छोटे कैटरर्स और स्ट्रीट फूड स्टॉल पर भी पड़ रहा है।
उधर धमतरी जिले में भी उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं। यहां गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सर्वर डाउन होने की बात कही जाती है। घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है।
इस वजह से घरेलू रसोई भी प्रभावित हो रही है और कई परिवारों को रोजमर्रा का कामकाज संभालना मुश्किल हो रहा है।
हालांकि छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की जांच के दौरान प्रदेश के 102 स्थानों से कुल 741 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 392 सिलेंडर रायपुर जिले से और 130 सिलेंडर बिलासपुर से बरामद किए गए हैं।
मुख्य सचिव विकास शील ने 12 मार्च को खाद्य विभाग और ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता की समीक्षा भी की। इसके बाद ईंधन की आपूर्ति और वितरण पर नजर रखने के लिए राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है।
प्रदेश में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के कुल 5 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट संचालित हैं। यहां से 540 वितरकों के जरिए पूरे राज्य में सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।
ऑयल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक करें और बार-बार बुकिंग का प्रयास न करें, ताकि सभी लोगों तक समय पर गैस पहुंच सके।
सरकार ने लोगों से यह भी अपील की है कि ईंधन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। यदि आपूर्ति या वितरण से जुड़ी कोई समस्या हो, तो खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 और 1967 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

