जिला प्रशासन ने चिटफंड कंपनी यश ड्रीम में फंसे करीब ढाई हजार निवेशकों की सूची तैयार कर ली है। इन सभी निवेशकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि प्रक्रिया पूरी होते ही राशि लौटाई जा सके। हालांकि अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि किसे कितनी राशि मिलेगी।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले भी प्रशासन द्वारा पहली किस्त में करीब 4500 निवेशकों को लगभग 7 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं। उस समय निवेशकों को करीब ढाई साल बाद राहत मिली थी। अब एक बार फिर से बाकी निवेशकों को उम्मीद बंधी है।
बताया जा रहा है कि यश ड्रीम कंपनी से जुड़े कुल करीब 14 हजार निवेशक हैं, जो अपने पैसे का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी की संपत्तियों की नीलामी के बाद करीब 20 करोड़ रुपये शासन के खाते में जमा हैं, जिनसे भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
एसडीएम उत्तम ध्रुव के मुताबिक, सूची तैयार हो चुकी है और दस्तावेजों की जांच के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
वहीं, कंपनी की एक जमीन, जिसे मोक्षित कॉरपोरेशन के संचालक ने खरीदा था, उसे अब दोबारा नीलाम करने की तैयारी की जा रही है। कई बार इश्तहार जारी होने के बावजूद अब तक कोई खरीदार सामने नहीं आया है। इस जमीन की बिक्री से मिलने वाली राशि भी निवेशकों को लौटाई जाएगी।
अगर आपने भी इस योजना में निवेश किया था, तो अपने दस्तावेज तैयार रखें और प्रशासन की अगली सूचना पर नजर बनाए रखें। ऐसी ही लोकल और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



