पहली घटना दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र की है। मंगलवार शाम तेज रफ्तार मिनी बस ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक ग्राम गिरहोला खाना नंदिनी निवासी हरीश चंद्र यादव अपने रिश्तेदार भोले यादव के साथ बाइक (CG 07 CX 7712) से बरहापुर से धमधा लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल से कलश मंदिर के बीच मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही लक्ष्मी ट्रेवल्स की मिनी बस (CG 07 E 0669) ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई राकेश यादव की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और बस को जप्त कर लिया गया है।
वहीं दूसरी घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक 2 साल की मासूम बच्ची भी सड़क हादसे की शि*कार हो गई।
सेक्टर-07 एवेन्यु ए रोड निवासी 2 वर्षीय काशवी घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान 23 मार्च की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक (CG 07 CZ 3394) ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन तुरंत बच्ची को सेक्टर-09 अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान सुबह करीब 11:12 बजे उसकी मौ-त हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर सड़क दुर्घटना को ही कारण बताया है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की और परिजनों के बयान के आधार पर बाइक चालक की लापरवाही सामने आई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



