बताया जा रहा है कि गांव की कुछ महिलाएं रोज की तरह खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड वहां पहुंच गया और महिलाओं पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से महिलाएं घबरा गईं और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं, लेकिन तब तक कई महिलाओं को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया था।
घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के आसपास कई जगहों पर मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते लगे हुए हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों और आसपास के इलाकों में लगे मधुमक्खियों के छत्तों को हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। लोगों का कहना है कि खेतों में रोज मजदूर और किसान काम करने जाते हैं, इसलिए वहां सुरक्षा के इंतजाम जरूरी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

