विज्ञापन

दुर्ग: रिसॉर्ट में चल रहा था जुए का खेल! पुलिस पहुंची तो मच गई अफरा-तफरी, 16 लोग गिरफ्तार, 25 लाख से ज्यादा जब्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अमलेश्वर क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में चल रहे जुआ खेल पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को मौके से पकड़ लिया। इस दौरान लाखों की नकदी और लग्जरी वाहन भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 1 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि अमलेश्वर स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने पहले गोपनीय तरीके से इसकी पुष्टि की।

कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट दुर्ग में जुआ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम की मौजूदगी

पुष्टि होने के बाद अमलेश्वर पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से योजनाबद्ध ढंग से रिसॉर्ट में दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन घेराबंदी कर 16 लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। सभी नकद राशि के साथ ताश खेलते पाए गए।

कार्रवाई के दौरान कुल 3 लाख 59 हजार 470 रुपए नकद बरामद किए गए। साथ ही 22 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक इन मोबाइल का उपयोग आपसी संपर्क और जुआ संचालन में किया जा रहा था।

मौके से तीन मोटरसाइकिल और तीन चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए। इन वाहनों की अनुमानित कीमत मिलाकर 25 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। पुलिस को आशंका है कि यह गतिविधि लंबे समय से संचालित हो रही थी।

पकड़े गए लोगों में रायपुर और दुर्ग जिले के अलग-अलग इलाकों के निवासी शामिल हैं। इनमें रोहित निर्मलकर, नरेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, मुकेश कुमार धीमर, संजू सोनकर, नारायण टंडन, डिजेन्द्र निर्मलकर, पुनीत राम साहू, विनोद अमरदास, शुभम चंद्राकर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, मनीष साहू उर्फ गुड्डू, सोनू साहू उर्फ दुर्गेश, सत्यनारायण साहू, संजय साहू और महेंद्र साहू शामिल हैं।

सभी 16 लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J