विज्ञापन

मुझसे शादी नहीं करोगी?”… न कहने पर गुस्से में HIV पॉजिटिव युवक ने मंगेतर को सबक सिखाने लगा दी अपने संक्रमित खून का इंजेक्शन!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हैदराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि शादी से इंकार करने पर एक युवक ने अपनी ही मंगेतर के साथ बेहद गंभीर हरकत कर दी।

जानकारी के मुताबिक यह मामला हैदराबाद के पोचारम इलाके का है। यहां मनोहर नाम का युवक अपने माता-पिता के साथ रहता है और वह HIV पॉजिटिव बताया जा रहा है। एक युवती से उसकी शादी तय हुई थी और शुरुआत में युवती ने इस रिश्ते के लिए हां भी कर दी थी।

हैदराबाद के पोचारम में शादी से मना करने पर युवक पर मंगेतर को HIV संक्रमित खून इंजेक्ट करने का आरोप

लेकिन बाद में जब युवती को मनोहर और उसके परिवार के HIV स्टेटस के बारे में जानकारी मिली, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद मामला अचानक गंभीर मोड़ पर पहुंच गया।

रिपोर्ट के अनुसार 11 मार्च को जब युवती ने शादी से इंकार किया, तो मनोहर नाराज हो गया। आरोप है कि वह युवती के घर पहुंचा और हैदराबाद के पोचारम/अन्नोजिगुडा आईटी कॉरिडोर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में उसने जबरदस्ती युवती को अपने खून का इंजेक्शन लगा दिया।

पीड़िता के पिता चिरंजीवी ने इस मामले में पोचारम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मनोहर को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की पूछताछ जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भी काफी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J