पुलिस के मुताबिक घटना 22 फरवरी की है। उस दिन सुबह करीब 10 बजे युवती अपने प्रेमी सोमनाथ ओझा के साथ घर से शादी करने की योजना बनाकर निकली थी। प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देकर जगतसिंहपुर के सरला मंदिर बुलाया था।
जब युवती वहां पहुंची तो शादी करने के बजाय आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने युवती के साथ दु-ष्कर्म किया और बाद में उसे रहमा बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।
मददगार बनकर आया दूसरा आरोपी
घटना के बाद युवती रहमा बस स्टैंड पर काफी देर तक अकेली और परेशान हालत में खड़ी रही। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा, जिसकी पहचान झारखंड के धनबाद निवासी शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई।
उसने युवती को अकेला देखकर मदद की पेशकश की और भरोसा दिलाया कि वह उसे सुरक्षित जगह पहुंचा देगा।
किराए के मकान में ले जाकर फिर वारदात
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक युवती को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पारादीप स्थित अपने किराए के मकान पर ले गया। वहां उसने युवती को मकान की छत पर ले जाकर उसके साथ दोबारा दु-ष्क-र्म किया।
इसके बाद अपराध छिपाने और सबूत मिटाने की नीयत से उसने युवती को चार मंजिला इमारत की छत से नीचे धक्का दे दिया। नीचे गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। अगली सुबह उसका शव बरामद हुआ।
भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 22 फरवरी की शाम जब युवती घर नहीं लौटी तो 23 फरवरी को उसके भाई ने तिरतोल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसी दिन युवती का शव मिलने के बाद अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। बाद में 25 फरवरी को भाई ने पारादीप मॉडल पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर अपनी बहन के साथ दु-ष्क-र्म और ह-त्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रेमी सोमनाथ ओझा पर बीएनएस की धारा 87, 75(2), 79, 69 और 64(2)(m) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरे आरोपी शुभम कुमार सिंह पर बीएनएस की धारा 140(3), 103(1), 64(1), 64(2)(I) और 238 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।
इलाके में आक्रोश, जांच जारी
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी सबूतों को जांच में शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

