प्रार्थना का असली मतलब क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान के सामने झुककर कुछ मांग लेना सिर्फ निवेदन होता है। लेकिन जब मन संसार से हटकर परमात्मा को पाने की इच्छा करे, वही सच्ची प्रार्थना बन जाती है।
1. वासना से दूर रहना जरूरी
संतों के मुताबिक, जब तक इंसान संतान, धन और प्रसिद्धि जैसी इच्छाओं से ऊपर नहीं उठता, तब तक सच्ची प्रार्थना संभव नहीं होती। जब मन सिर्फ परमात्मा को पाने की चाह रखता है, तभी हर शब्द मंत्र बन जाता है।
2. वही मांगें जिसे निभा सकें
भगवान से वही मांगना चाहिए जिसे आप अपने जीवन में निभा सकें। अगर आप सिर्फ सुख मांगेंगे, तो सुख मिलेगा, लेकिन अगर भगवान को ही जीवन में मांगेंगे, तो बाकी सब अपने आप मिल जाएगा।
3. अकेले नहीं, एकांत में करें प्रार्थना
अकेलापन और एकांत अलग चीजें हैं। अकेलापन मन को कमजोर करता है, जबकि एकांत में परमात्मा का साथ महसूस होता है। सच्ची प्रार्थना के लिए एकांत जरूरी है।
4. दूसरों के लिए भी करें प्रार्थना
अगर आप अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी सुख-शांति मांगते हैं, तो यह नि:स्वार्थ प्रार्थना कहलाती है। इससे समाज में सकारात्मकता बढ़ती है और मन को सुकून मिलता है।
5. खुद को परखें
अगर मुश्किल समय में भी आपको लगता है कि कोई आपका मार्गदर्शन कर रहा है, तो समझिए आपकी प्रार्थना सफल हो रही है। लेकिन अगर डर और घबराहट हावी है, तो अभी आपको और सच्चे मन से जुड़ने की जरूरत है।
6. खुद के लिए समय निकालें
आज की भागदौड़ में इंसान खुद को समय नहीं दे पाता। लेकिन शास्त्र कहते हैं कि आत्मचिंतन जरूरी है। कुछ समय अकेले बैठकर अपने जीवन, गलतियों और परमात्मा से रिश्ते पर विचार करें।
आखिर में समझें ये बात
प्रार्थना सिर्फ मांगने का नाम नहीं है, बल्कि खुद को बदलने का माध्यम है। जब मन शांत और सच्चा होगा, तो भगवान तक आपकी हर बात पहुंचेगी।ये आपके जीवन को नई दिशा में ले जाएगा।
ऐसी ही धार्मिक और जीवन से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -गन्ने का रस डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित है या नहीं, जानें एक्सपर्ट की सलाह और जरूरी सावधानियां?
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

