मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है। छीरोपारा निवासी 27 वर्षीय योगेश यादव मंगलवार सुबह अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह करीब 40 फीट ऊपर बैठ गया और साफ कह दिया कि अगर उसकी शादी मनपसंद लड़की से नहीं कराई गई तो वह नीचे कूद जाएगा।
बताया जा रहा है कि युवक का गांव की ही एक युवती के साथ कथित प्रेम प्रसंग था। वह पहले भी शादी को लेकर जिद कर चुका था, लेकिन युवती ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया।
इस दौरान टॉवर के नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आखिरकार, परिजनों द्वारा समझाने के बाद युवक टॉवर से नीचे उतर आया। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उल्टा युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ परेशान करने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

