विज्ञापन

भिलाई में दर्दनाक हादसा : रेलवे एग्जाम देकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, ट्रक की टक्कर में महिला की मौत, पति-बेटा घायल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शनिवार शाम का एक दर्दनाक हादसा दुर्ग जिले में सामने आया, जहां रेलवे का एग्जाम देकर लौट रहा एक पूरा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर ने खुशियों से भरी वापसी को मातम में बदल दिया।

जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार भिलाई निवासी 30 वर्षीय एन भारती अपने पति और 4 साल के बेटे के साथ रायपुर रेलवे परीक्षा देने गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद देर शाम तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

Truck Bike Accident Bhilai LIVE CCTV Video

इसी दौरान नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। महिला ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृ-त्यु हो गई। वहीं पति और बेटे को चोटें आई हैं।

इस पूरे हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में लापरवाही से चल रहा था। अचानक हुई टक्कर से बाइक सवार संभल नहीं पाए और बड़ा हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। वहीं CCTV फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J