विज्ञापन

बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी! दुर्ग में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत से इलाके में तनाव

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के पोलसाय पारा में एक मामूली विवाद ने बड़ा मोड़ ले लिया, जहां बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करना एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 45 वर्षीय संतोष ढांडे अपने बेटे और अन्य बच्चों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच संतोष अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।


बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत दुर्ग

परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान एक नाबालिग ने संतोष के सीने पर जोरदार मुक्का मारा, जिसके बाद वह मौके पर ही बेसुध हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ*त के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। परिजन इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla