जानकारी के मुताबिक, आदिवासी युवक जीतू मुंडा अपनी बहन कालरा मुंडा के खाते से 20 हजार रुपए निकालना चाहता था। इसके लिए वह कई बार बैंक के चक्कर काट चुका था। लेकिन हर बार बैंक कर्मचारियों ने उससे एक ही बात कही—जिसका खाता है, उसे लेकर आओ।
जीतू पहले ही अपनी बहन की मौत की जानकारी बैंक को दे चुका था, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। लगातार निराशा मिलने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। वह अपनी बहन का कंकाल कब्र से निकालकर बैंक ले आया।
बताया जा रहा है कि जीतू करीब 3 किलोमीटर तक कंकाल को कंधे पर रखकर पैदल चला और मल्लिपसी स्थित ओडिशा ग्रामीण बैंक शाखा के बरामदे में उसे रख दिया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
कंकाल को देखते ही बैंक कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को समझा। पुलिस के अनुसार, जीतू अनपढ़ है और उसे कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। उसे यह भी नहीं पता था कि नॉमिनी या कानूनी वारिस क्या होता है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंक कर्मचारी भी उसे सही प्रक्रिया समझाने में नाकाम रहे, जिसके चलते यह स्थिति बनी। बाद में प्रशासन ने जीतू को पूरी प्रक्रिया समझाई और जल्द ही उसकी बहन के खाते से पैसे दिलाने का भरोसा दिया।
गौरतलब है कि जीतू की बहन कालरा मुंडा की मौत 26 जनवरी 2026 को हो चुकी थी। उनके खाते में जमा पैसे के नॉमिनी पति और बेटे की भी पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में जीतू ही उस राशि का एकमात्र हकदार है। आर्थिक तंगी के कारण उसके लिए यह पैसा बेहद जरूरी था।
आखिर में पुलिस की मौजूदगी में कंकाल को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

