यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 तालाब की है। जानकारी के मुताबिक, संतोष यादव (48 वर्ष), निवासी शारदा पारा कैंप-2, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे रोज की तरह तालाब में नहाने गए थे। संतोष अच्छे तैराक माने जाते थे और अक्सर तालाब को एक छोर से दूसरे छोर तक पार कर लेते थे।
नहाते-नहाते वह तालाब के बीच तक पहुंच गए, लेकिन इसी दौरान वह अचानक डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर डीप डाइविंग टीम ने तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। चंद्रप्रताप जघेंल, ओंकार, भानुप्रताप और राजकुमार यादव की टीम ने शाम करीब 7:30 बजे तक तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 7 बजे टीम फिर से मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई।
करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 9:30 बजे संतोष यादव की लाश तालाब के बीच दलदली हिस्से में धंसी हुई मिली। टीम ने उसे बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया।
छावनी पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मरच्यूरी भेजा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

