यह मामला छावनी थाना क्षेत्र के कैम्प-2 वार्ड-35 स्थित शारदा पारा तालाब का है। डूबे व्यक्ति की पहचान संतोष यादव उर्फ पोपू (40) के रूप में हुई है, जो हमाली का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह बुधवार शाम करीब 4 बजे तालाब में नहाने गया था।
नहाते समय संतोष धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चला गया और अचानक नजरों से ओझल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे पानी में नहीं देखा तो तत्काल तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर में परिजनों और स्थानीय लोगों को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना पहुंची।
सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी अमित अंदानी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत SDRF और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। शाम 4 बजे से लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
परिजनों का कहना है कि दो साल पहले तालाब का गहरीकरण किया गया था, जिसके बाद इसकी गहराई काफी बढ़ गई है। तालाब में फैली जलकुंभी के कारण पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे यह और खतरनाक बन गया है।
स्थानीय लोगों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि तालाब के आसपास न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही कोई बाउंड्री या सुरक्षा इंतजाम किया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोताखोरों की मदद से मजदूर की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जब तक पूरा पता नहीं चलता, तब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



