विज्ञापन

भिलाई में सनसनी! नहर में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब शिवपुरी के पास नहर में एक अज्ञात युवक की लाश तैरती हुई दिखाई दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी में रखवा दिया गया है।

भिलाई नहर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी

जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह के अनुसार, शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकाला।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो, तो तुरंत जामुल थाना में संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla