विज्ञापन

भिलाई : बहन से छेड़छाड़ के विरोध ने लिया खौफनाक रूप बीच बचाव करने वाले युवक की हुई ह-त्या! दोस्त की हालत गंभीर

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार में एक मामूली विवाद ने अचानक खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बालाजी नगर का है। 25 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में 28 साल के रजत कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उनका दोस्त सुनील अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।


Bhilai Crime News: Chhedchhad Vivad me Yuvak ki Maut

पुलिस के मुताबिक, पूरा विवाद छेड़छाड़ की घटना से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बहन के साथ हुई कथित छेड़छाड़ से नाराज था और इसी गुस्से में उसने हमला कर दिया।

घटना के वक्त रजत अपने दोस्त सुनील को बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में गांधी विद्यालय के पास उन्होंने देखा कि आरोपी गोलू सिंह एक युवक को बैट से मार रहा है। रजत और सुनील ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और आरोपी को रोकने का प्रयास किया।

यही बात आरोपी को नागवार गुजरी और वह गुस्से में आ गया। गाली-गलौज करते हुए उसने चा-कू निकाल लिया और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में रजत के पेट और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि सुनील के सीने, पेट और पीठ पर वार किए गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और परिजनों ने तुरंत दोनों घायलों को सुपेला के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रामनगर स्थित स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान रजत की हालत लगातार बिगड़ती गई और 27 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं सुनील की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी गोलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। अब रजत की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ने की तैयारी की जा रही है। सीएसपी छावनी प्रशांत पैकरा के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla