विज्ञापन

भिलाई में बड़ा खुलासा! कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, फर्जी लाइसेंस से चल रहा था खेल, 4 गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस को 23 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी खम्हरिया रोड के पास कुछ लोग प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्मृतिनगर चौकी और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक सेण्ट्रो कार (CG-07/8595) को रोका।

भिलाई में कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

तलाशी के दौरान कार से सात कार्टून में रखे सीएडीआईएफओएस टी नामक सिरप बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी योगेश शर्मा और उमेश कुमार यादव ने खुलासा किया कि वे फर्जी ड्रग लाइसेंस बनाकर गुजरात की कंपनियों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इंडिया मार्ट और ई-कुरियर के जरिए यह सिरप मंगाते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी योगेश शर्मा ने असली लाइसेंस में एडिटिंग कर अपने नाम से नकली लाइसेंस तैयार किया था। इसके साथ ही फर्जी लेटरपैड और सील बनवाकर पूरे नेटवर्क को चलाया जा रहा था।

पुलिस जांच में गिरोह के अन्य सदस्य महावीर जैन उर्फ रोहित और सतीश मेश्राम के नाम भी सामने आए, जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 800 नग सिरप (करीब 2,08,800 रुपये), एक एक्टिवा, एक सेण्ट्रो कार, चार मोबाइल फोन और 1,200 रुपये नकद सहित कुल करीब 5 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 22 साल की उम्र में 3 बीवी और 7 बच्चों का बाप… चौथी के चक्कर में आशिक मिजाज पति ने तीसरी पत्नी का किया मर्डर



यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla