मामला उतई थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। जुलूस के दौरान आरोपी लोगों के बीच सिर झुकाए चलता रहा और अपराध को पाप बताया।
बताया गया कि इस दौरान आरोपी के मुंह से खून भी निकलने लगा। तुरंत अस्पताल स्टाफ को सूचना दी गई और उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज के लिए भर्ती किया गया। कुछ देर बाद उसकी हालत सामान्य हो गई।
पूरे मामले की शुरुआत शुक्रवार से हुई, जब 5 साल की बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवार और गांव के लोगों ने आसपास तलाश शुरू की। काफी देर खोजबीन के बाद एक कुएं के पास बोरा दिखाई दिया। शक होने पर जब उसे खोला गया, तो अंदर बच्ची मिली, जो डरी-सहमी हालत में थी और उसका मुंह बंधा हुआ था।
मेडिकल जांच में दु-%$#र्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। जानकारी के अनुसार बच्ची स्कूल से लौटने के बाद चॉकलेट लेने दुकान गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाला और आरोपी की पहचान की।
पुलिस ने आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता (40) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना से जुड़े सामान जैसे बोरा, तकिया कवर और कपड़े भी जब्त किए हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया था। अपराध के बाद वह उसे कुंए में फेंका चाहता था इसलिए वह उसे कुएं की ओर ले गया, लेकिन आसपास लोगों की हलचल देखकर डर गया और उसे बोरे में डालकर खंडहर के पास छोड़कर फरार हो गया।
घटना के बाद बच्ची गहरे सदमे में है और किसी से बात नहीं कर पा रही है। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल सामान्य है। पुलिस और डॉक्टर दोनों ही उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अगर आप ऐसी ही लोकल और सच्ची खबरों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें और खबर को शेयर जरूर करें, ताकि हर किसी तक सच पहुंच सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

