जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर थाना क्षेत्र के HSCL कॉलोनी में कुछ लोग जबरन घर में घुस आए और महिला व उसकी बेटी के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसकी बेटी को जबरन जहर पिलाने की कोशिश की गई और दोनों को बुरी तरह पीटा गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोसी ही हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो अब बड़े झगड़े में बदल गया।
मामले में सीएसपी भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि यह पड़ोसियों के बीच का विवाद है, जिसमें मारपीट और झगड़े की स्थिति बनी। इस मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, दो एफआईआर अलग-अलग पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई हैं, जबकि एक एफआईआर पीड़िता की शिकायत पर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



