विज्ञापन

भिलाई सेक्टर 6-A में शराब दुकान पर भड़का जनाक्रोश! काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरी जनता

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सेक्टर 6-A मार्केट में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। क्षेत्र के रहवासी, व्यापारी और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए और काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।

मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग शराब दुकान के सामने एकत्रित हुए और इस फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इसे क्षेत्र की सामाजिक और पारिवारिक व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताते हुए दुकान को तत्काल हटाने की मांग की।

भिलाई शराब दुकान विरोध प्रदर्शन


विरोध के बाद सभी नागरिक, व्यापारी और जनप्रतिनिधि दुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। ज्ञापन में बताया गया कि सेक्टर 6-A मार्केट भिलाई टाउनशिप का एक प्रमुख और व्यस्त बाजार है, जहां रोज बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खरीदारी करने आते हैं। ऐसे स्थान पर शराब दुकान खोलना अनुचित बताया गया।

नगर पालिक निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य और पार्षद साकेत चन्द्राकर ने कहा कि इस फैसले से बाजार का माहौल बिगड़ सकता है और अव्यवस्था बढ़ने की आशंका है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।

वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व पार्षद सौरभ दत्ता ने कहा कि सेक्टर 6 क्षेत्र में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर के साथ कई स्कूल भी हैं। जिस स्थान पर दुकान प्रस्तावित है, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर बजरंगबली और भगवान शंकर के मंदिर स्थित हैं, ऐसे में यहां शराब दुकान खोलना सामाजिक दृष्टि से गलत संदेश देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के खाली मैदानों और जर्जर भवनों में पहले से असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं, और दुकान खुलने से नशाखोरी व आपत्तिजनक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र परगनिहा, सभापति केशव बंछोर, गिरिवर बंटी साहू, एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, एकांश बंछोर, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद सुभद्रा सिंह, पार्षद अभय सोनी, सुरेश वर्मा, उमेश साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla