मामला कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा, वार्ड 35 का है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय डोमन साहू की बीती रात जान चली गई। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी हीरामणी साहू (करीब 35 साल) ने गुस्से में आकर उन पर सिलबट्टे से हमला कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के दो बच्चे हैं और आए दिन घर में झगड़े होते थे। पड़ोसियों का कहना है कि इन झगड़ों का असर बच्चों पर भी पड़ रहा था और मोहल्ले के लोग भी इससे परेशान थे।
जानकारी के मुताबिक, 19 अप्रैल को ही पत्नी ने अपने पति के खिलाफ जामुल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया था।
हालांकि, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह शाम को घर लौटा। घर पहुंचते ही उसने पुलिस में शिकायत करने की बात को लेकर फिर से विवाद शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी ने पति के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया।
पड़ोसियों का यह भी कहना है कि मृतक अक्सर शराब पीकर घर में विवाद करता था और कई बार बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। इसी कारण पत्नी पहले से परेशान थी और कई बार शिकायत भी कर चुकी थी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

