विज्ञापन

परिचित ने बहाने से नाबालिग लड़की को जंगल ले जाकर 5 आरोपियों ने गैं-गरे-प किया, एक नाबालिग शामिल, सभी को पुलिस ने पकड़ा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग बीजापुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिचित पर भरोसा करना एक नाबालिग लडकी के लिए भारी पड़ गया। घुमाने के बहाने उसे जंगल ले जाकर उसके साथ गैं-गरे-प की वारदात को अंजाम दिया गया।

मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आरोपी युवक को पहले से जानती थी। 11 अप्रैल 2026 की रात वह  उसे घुमाने के बहाने घर से बाहर लेकर गया।


Bijapur Gangrape Jungle Case Girl – Police Arrest 5 Accused Chhattisgarh Crime

बताया जा रहा है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दु@#%-र्म किया गया। इसके बाद उसने अपने 4 अन्य दोस्तों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने भी नाबालिग लड़की  के साथ गैं-गरे-प किया। इस घटना में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है।

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। 12 अप्रैल (रविवार) की सुबह वह भैरमगढ़ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल केस दर्ज किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं, जबकि एक आरोपी नाबालिग है। सभी से पूछताछ जारी है।

घटना के बाद पीड़िता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। वहीं नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla