घटना 21 अप्रैल की रात की है। जानकारी के मुताबिक, चिरंजीव पांडे (23) और गरिमा सिंह (23) अभिलाषा परिसर की 3 मंजिला छत पर मौजूद थे। दोनों ने देर रात शराब पी रखी थी और रेलिंग पर हाथ पकड़कर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनका बैलेंस बिगड़ा और दोनों नीचे गिर पड़े।
यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। नीचे गिरते ही दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। युवक दर्द से कराहते हुए चिल्ला रहा था, वहीं युवती भी मदद के लिए रो रही थी। लेकिन देर रात होने की वजह से उनकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच पाई।
सुबह करीब 6 बजे लोगों की नजर जब उन पर पड़ी, तब तक दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े थे। युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौ-त हो चुकी थी, जबकि युवती बेहोश पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर था। चिरंजीव पांडे शुभम कॉम्प्लेक्स के पास रहता था और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के साथ-साथ जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था। वहीं गरिमा सिंह शादी डॉट कॉम में कार्यरत थी।
शुरुआत में पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही थी, लेकिन होश में आने के बाद युवती ने पूरी घटना बताई। उसने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड नशे में लड़खड़ा रहा था और गिरने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में दोनों नीचे गिर गए।
इस हादसे में गरिमा सिंह की कमर और रीढ़ की हड्डी बुरी तरह से टूट गई है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है और अब उसके चल पाने की संभावना कम बताई जा रही है। मामले में SSP रजनेश सिंह ने साफ किया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक हादसा है और जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



