विज्ञापन

अब हर पार्सल पर नजर: दुर्ग पुलिस ने कूरियर कंपनियों को दी सख्त चेतावनी!संदिग्ध कूरियर बुकिंग की तुरंत देनी होगी जानकारी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग में अब अवैध हथियार और नशीली दवाइयों के बढ़ते खतरे को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। कूरियर और ई-कॉमर्स कंपनियों को साफ निर्देश दे दिए गए हैं कि अब कोई भी संदिग्ध बुकिंग छुपाई नहीं जा सकेगी।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहर की सभी कूरियर कंपनियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों को बुलाया गया। इस दौरान उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी संदिग्ध पार्सल या बुकिंग की जानकारी तुरंत पुलिस को देना अनिवार्य होगा।


दुर्ग पुलिस की सख्ती – संदिग्ध कूरियर बुकिंग पर नजर

अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियार और नशीली दवाइयों का परिवहन, भंडारण और व्यापार गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है। प्रतिनिधियों को NDPS Act और Arms Act से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी गई, ताकि वे इन कानूनों को समझ सकें।

साथ ही पुलिस ने यह भी निर्देश दिया कि हर हब और गोदाम में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य होगा और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी। इससे जरूरत पड़ने पर जांच में मदद मिल सकेगी।

पुलिस ने सभी कंपनियों को साफ कहा है कि वे नियमों का पूरी तरह पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें। यदि कोई भी संदिग्ध मामला सामने आता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना देना जरूरी होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा, डीएसपी क्राइम यदुमणि सिदार सहित पुलिस कंट्रोल रूम दुर्ग के अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न कूरियर और ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla