राज्य में 1 जून 2026 से देशी शराब प्लास्टिक बोतलों में बेची जाएगी। इस फैसले की जानकारी आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री के साथ हुई विभागीय समीक्षा बैठक के बाद दी।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रम, उद्योग और आबकारी विभाग के कामकाज की समीक्षा की। नए वित्त वर्ष की यह पहली अहम बैठक थी, जिसमें आबकारी व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के बाद मंत्री ने साफ कहा कि 31 मई के बाद राज्य में देशी शराब प्लास्टिक बोतलों में ही उपलब्ध होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।
बता दें कि आबकारी विभाग पहले ही 1 अप्रैल 2026 से इस व्यवस्था को लागू करने का निर्णय ले चुका था। लेकिन कांच की बोतलों से जुड़े कारोबारियों के विरोध और प्लास्टिक बोतलों की कमी के कारण यह लागू नहीं हो पाया।
इस दौरान सप्लाई प्रभावित रहने से कई जगहों पर देशी शराब की बिक्री पर असर पड़ा। कुछ दुकानों में स्टॉक खत्म होने के चलते काउंटर तक बंद करने पड़े।
अब सरकार ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए जून से नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने का फैसला लिया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में बिक्री व्यवस्था फिर से सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



