रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं और 12वीं के परिणाम 29 अप्रैल को जारी करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर 2:30 बजे हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह सिर्फ अंक नहीं हैं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे धैर्य रखें, सकारात्मक सोच के साथ परिणाम स्वीकार करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। हर परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत होता है।
इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3.21 लाख छात्र शामिल हुए हैं, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर सकते हैं। सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं, फिर 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर डालकर सबमिट करें। स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



