रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए खाद्यान्न वितरण का समय बदला गया है। अब राशन दुकानों से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अनाज मिलेगा, ताकि लोग तेज धूप से बचते हुए सुविधा से राशन ले सकें।
नए आदेश के अनुसार, दोपहर की तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए दुकानों को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके अलावा तय छुट्टियों के दिन दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
पहले राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलती थीं, जिससे लोगों को तेज धूप में खड़े होकर परेशानी उठानी पड़ती थी। अब समय में बदलाव से सुबह और शाम के ठंडे समय में राशन लेना आसान हो जाएगा।
सरकार के इस फैसले से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूरों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी उचित मूल्य दुकानों को नए समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



