रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए। यहां छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में हज यात्रियों को फर्स्टएड किट वितरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित सफर की दुआ की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि रायगढ़ से सांसद रहने के समय से लेकर अब तक उन्हें लगातार हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल प्रदेश से कुल 815 हज यात्री यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह रही कि पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया और मेडिकल किट की व्यवस्था की गई।
उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा के दौरान देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें और अपनी यात्रा को सफल बनाएं।
वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खुशी जताई कि छत्तीसगढ़ के लोगों को यह पावन अवसर मिल रहा है। उन्होंने यात्रियों से कहा कि वे अपनी यात्रा पूर्ण कर प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए दुआ करें। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अब हज यात्रा के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता, जिससे ज्यादा लोगों को यह अवसर मिल पा रहा है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने भी हज यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी साझा की। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज और हज कमेटी की सीईओ डॉ. खुशबू उस्मान सहित कई गणमान्य लोग और प्रदेशभर से आए हज यात्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

