छत्तीसगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को पुलिस ने गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 7 मई को उनकी शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही पूरा मामला पलट गया।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की गर्लफ्रेंड ने कवर्धा महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि वह पिछले 10 साल से रवि के साथ रिश्ते में थी। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर कई बार शा.री.रिक संबंध बनाए गए और बाद में शादी से इनकार कर दिया गया।
शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामला कायम कर लिया और जांच शुरू की।
रायपुर से गिरफ्तारी, कवर्धा लाकर पेश किया गया
बताया जा रहा है कि रवि चंद्रवंशी शादी के कार्ड बांट रहा था, तभी पुलिस ने रायपुर से उसे पकड़ लिया। 26 अप्रैल को पुलिस टीम उसे अपने साथ कवर्धा लेकर आई।
राजनीतिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में
रवि चंद्रवंशी कवर्धा जिला किसान कांग्रेस संघ का अध्यक्ष है। इससे पहले वह जोगी कांग्रेस में भी रह चुका है और पंडरिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुका है। करीब 2 साल पहले कांग्रेस में वापसी के बाद उसे संगठन में जिम्मेदारी दी गई थी।
कोर्ट में पेश, आगे की कार्रवाई जारी
कवर्धा SDOP आशीष शुक्ला के अनुसार, पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

