जानकारी के मुताबिक, कुरुद क्षेत्र में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर ED की टीम पहुंची। सुबह करीब तीन गाड़ियों में 12 से अधिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।
आरोप है कि भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में अभनपुर, कायाबांधा, दुर्ग, पाटन, राजनांदगांव के देवादा और मगरलोड जैसे इलाकों में करोड़ों रुपए का मुआवजा अपने करीबियों को दिलवाया गया। इसी से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।
धमतरी के कुरुद स्थित सरोजिनी चौक के पास घर पर टीम अंदर से जांच कर रही है। सुरक्षा के लिहाज से बाहर सुरक्षाबल तैनात हैं और घर को अंदर से बंद कर दिया गया है, ताकि जांच में कोई बाधा न आए।
इससे पहले रायपुर और अभनपुर में भी ED ने गोपाल गांधी और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई कर कई अहम दस्तावेज जब्त किए थे।
भारत सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में करीब 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की अनियमितता की आशंका जताई जा रही है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि दिखाकर मुआवजा कई गुना बढ़ाया गया। साथ ही एक ही जमीन को कागजों में अलग-अलग हिस्सों में बांटकर अलग-अलग लोगों के नाम भुगतान किए जाने की बात भी सामने आई है।
ED इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में कार्रवाई कर करोड़ों की संपत्ति अटैच कर चुकी है। फिलहाल अधिकारी इस पूरे मामले में मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

