पहला मामला उतई थाना क्षेत्र का है। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बोरीगारका गांव की रहने वाली 70 वर्षीय सूरजा बाई साहू महतारी वंदन योजना के तहत KYC प्रक्रिया पूरी कर पंचायत भवन से घर लौट रही थीं। उनके साथ दो अन्य महिलाएं भी थीं।
इसी दौरान बोरीडीह मार्ग पर साहू मैरिज पैलेस के पास तेज रफ्तार जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
हादसे में शामिल जेसीबी का ड्राइवर गोविंद निर्मलकर बताया जा रहा है। वाहन साहू ट्रेडर्स एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक वेदनारायण साहू का है। सूचना मिलते ही मचांदूर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है और आगे कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
वहीं दूसरा मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर बैठकर अंकों पर लोगों से पैसे लेकर दांव लगवा रहा था।
21 अप्रैल को आदर्श नगर कैम्प 01 स्थित सियान सदन पानी टंकी के पास पुलिस को इसकी सूचना मिली। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।
इस दौरान आरोपी नौसाद अली (45 वर्ष) को रंगे हाथ सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। मौके से पुलिस ने 11 सट्टा पर्चियां, एक मोबाइल और करीब 1000 रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2000 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध काम में लगा हुआ था और आर्थिक फायदा उठा रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

