विज्ञापन

दुर्ग में बाइक चो-री गैंग बेनकाब, 6 गाड़ियां बरामद! भिलाई में शराब दुकान पर हंगामा, चिखली में मवेशी मामले में 4 धरे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग जिले में एक के बाद एक घटनाओं ने माहौल गर्म कर दिया है। कहीं बाइक चो-री गैंग का पर्दाफाश हुआ तो कहीं शराब दुकान को लेकर सियासी बवाल देखने को मिला, वहीं चिखली में मवेशियों से जुड़ा मामला भी सामने आया है।

सबसे पहले बात करें बाइक चो-री की, तो दुर्ग पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों से दोपहिया वाहन चुराने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। इस गैंग में एक नाबालिग समेत कुल 5 आरोपी शामिल हैं। ये लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी बाइक और स्कूटी को निशाना बनाते थे और बाद में उन्हें भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास गौठान की झाड़ियों में छिपा देते थे।

दुर्ग पुलिस एक्शन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 चो-री के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 5 स्प्लेंडर और 1 एक्टिवा शामिल है। चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में रखा गया है।

मामले की शुरुआत तब हुई, जब मदर टेरेसा नगर कैंप-01 निवासी सुखदेव पाण्डेय ने अपनी बाइक चो-री की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा गया और उनकी निशानदेही पर झाड़ियों से सभी वाहन बरामद हुए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और मौका मिलते ही गाड़ियों को बेचने की फिराक में रहते थे।

इधर भिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप के सेक्टर-6 ए मार्केट में नई शराब दुकान खुलने को लेकर विवाद गहरा गया है। शुक्रवार शाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकान में तालाबंदी का प्रयास किया। इस दौरान नारेबाजी हुई और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर ताला लगाकर विरोध जताया और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में शराब दुकान खोलना सही नहीं है और इससे असुरक्षा बढ़ सकती है।

व्यापारियों ने भी इस विरोध का समर्थन किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार का माहौल पहले शांत था, लेकिन अब इस फैसले से चिंता बढ़ गई है।

वहीं, दुर्ग के चिखली चौक में पुलिस ने एक पिकअप वाहन की जांच के दौरान मवेशियों के अवैध परिवहन का मामला पकड़ा। वाहन में 6 मवेशियों को बिना चारा-पानी के ठूंसकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वाहन समेत कुल 2 लाख 32 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla