जांच में खुलासा हुआ है कि इस नेटवर्क ने करीब 250 खातों का इस्तेमाल करते हुए 1.88 करोड़ रुपए का लेनदेन किया। यह पूरी राशि सायबर फ्रॉड से जुड़ी हुई बताई जा रही है, जिसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर इस्तेमाल किया गया।
मामले में मोहन नगर थाना पुलिस ने 2 और सुपेला थाना पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को क्राइम ब्रांच ने पकड़कर संबंधित थानों को आगे की कार्रवाई के लिए सौंपा।
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के समन्वय पोर्टल से संदिग्ध खातों में लेनदेन की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर दोनों थानों में केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
जांच के बाद अब तक 250 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस कार्रवाई में पुलिस ने शिवधर साहू, गोविंदा डहरिया, साहिल टेम्बेकर, धर्मेंद्र सिंह, एस. त्रिमोला, प्रदीप उइके, भोजराज प्रजापति, हेमंत साहू, सन्नी चौहान, प्रिया सिंह और आरती मारकण्डे को गिरफ्तार किया है।
आरो*पियों के पास से मोबाइल फोन, पासबुक और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।
यह खुलासा एक बार फिर दिखाता है कि सायबर फ्रॉड का जाल कितना बड़ा हो चुका है। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



