पहला मामला भिलाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर टंगिया से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही ह-त्या हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना जेवरा चौकी क्षेत्र के करहीडीह से सामने आई है। यहां शनिवार रात एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नारायण निषाद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बेरला का रहने वाला था और करहीडीह में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था।
बताया जा रहा है कि उसका शव सांस्कृतिक भवन के पास लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर और चेहरे को भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार नारायण निषाद अपनी पत्नी से विवाद के बाद अलग रह रहा था। उसकी पत्नी करहीडीह में ही अपने मायके में रह रही थी। इसी वजह से वह बेरला से आकर भिलाई में मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इसी बीच नेवई थाना क्षेत्र के मरोदा ब्रिज से एक 32 वर्षीय युवक ने सुसाइड करने के इरादे से छलांग लगा दी। हालांकि उसकी जान बच गई है। युवक को गंभीर चोटों के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवक की पहचान कविश तारक के रूप में हुई है, जो धनोरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो साल से मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

