विज्ञापन

गर्लफ्रेंड ने प्रपोज़ल के बहाने बॉयफ्रेंड को जाल में फंसाकर जिंदा जला दिया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां “वेस्टर्न स्टाइल प्रपोज़ल” के नाम पर एक युवक को ऐसी साजिश में फंसाया गया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय युवती ने अपने बॉयफ्रेंड किरण को अपने घर बुलाया। दोनों पिछले करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे और एक ही टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे किरण, अंजनानगर स्थित युवती के घर पहुंचा था।


बेंगलुरु में प्रपोज़ल के बहाने खौफनाक घटना

आरोप है कि युवती ने “वेस्टर्न स्टाइल प्रपोज़ल” का बहाना बनाकर पहले किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और उसके हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो उसे यह कहकर शांत कराया गया कि यह एक ट्रेंड का हिस्सा है।

इसके बाद युवती ने उसका ध्यान भटकाया, कपड़े उतारे और पहले से लाए गए पेट्रोल व केरोसिन को उस पर डाल दिया। फिर आग लगा दी, जिससे युवक की मौके पर ही जान चली गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया था। उस वीडियो को जब्त कर लिया गया है और जांच में अहम सबूत के तौर पर देखा जा रहा है।

घटना के बाद युवती ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि वह बाथरूम में थी और जोरदार आवाज सुनने के बाद बाहर आकर देखा कि युवक ने खुद को आग लगा ली है। लेकिन घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस को शक हुआ और मामला खुल गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में यह मामला आत्मह*त्या जैसा लग रहा था, लेकिन जांच में यह साफ हो गया कि यह एक साजिश के तहत किया गया अपराध है। जांच में यह भी सामने आया कि पेट्रोल की व्यवस्था भी आरोपी ने ही की थी।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे और युवती को शक था कि युवक उससे दूरी बना रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है कि कहीं इसमें कोई और शामिल तो नहीं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla