विज्ञापन

दुर्ग में EOW की बड़ी कार्रवाई: सरकारी दुकानों तक पहुंच रही थी अवैध शराब, दुर्ग से 3 गाड़ियां जब्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में शराब घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की कार्रवाई में 3 गाड़ियों को जब्त किया गया है, जिससे पूरे मामले में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड से इन वाहनों का इस्तेमाल अवैध “पार्ट-बी” शराब को सीधे कुछ चुनिंदा सरकारी दुकानों तक पहुंचाने में किया जा रहा था।


Durg Sharab Ghotala Raid: EOW ne 3 gaadiyan jabt ki, illegal supply ka bada khulasa

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जांच के दौरान डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों से यह साफ हुआ है कि डिस्टिलरी संचालक अपने भरोसेमंद लोगों के जरिए छोटे ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे थे। कुछ तय वाहनों का बार-बार उपयोग कर अवैध सप्लाई को अंजाम दिया जा रहा था।

EOW की यह कार्रवाई शराब घोटाला मामले के तहत की गई है, जिसमें पहले भी कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। इससे पहले वेलकम डिस्टलरी कोटा (बिलासपुर) और भाटिया वाइंस डिस्टलरी सरगांव (मुंगेली) से कुल 16 वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार, अवैध शराब की सप्लाई सीधे कुछ चुनिंदा सरकारी देशी शराब दुकानों तक की जा रही थी। गवाहों के बयान और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर यह भी पता चला है कि जब्त किए गए 3 वाहनों के अलावा अन्य गाड़ियां भी इस नेटवर्क में शामिल थीं।

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ वाहनों को स्क्रैप कर दिया गया है या उनका इस्तेमाल अब दूसरे कामों में किया जा रहा है। ऐसे वाहनों और उनके मालिकों की जानकारी जुटाने के लिए अलग से जांच जारी है।

EOW अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J