विज्ञापन

दुर्ग शिवनाथ नदी में दर्दनाक हादसा! नहाने उतरे 2 दोस्तों की डूबने से मौत, पिकनिक बना मातम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में एक पिकनिक पल भर में मातम में बदल गया। शिवनाथ नदी में नहाने उतरे पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के छातागढ़ पिकनिक स्पॉट की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पांचों दोस्त साथ में नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन किसी को भी तैरना नहीं आता था। इसी दौरान दो युवक अचानक नदी के गहरे हिस्से में चले गए।


शिवनाथ नदी हादसा, छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर भीड़ और रेस्क्यू टीम

बताया जा रहा है कि जिस जगह वे पहुंचे, वहां पानी की गहराई करीब 10 से 12 फीट थी। गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए।

हादसे में मोहम्मद फैजल (21) और मोहम्मद ईशांत (13) की जान चली गई। दोनों कैलाश नगर के रहने वाले थे। बाकी तीन दोस्त किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल आए और तुरंत परिजनों, पुलिस व SDRF को सूचना दी।

सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी देर तक चली तलाश के बाद रात करीब 8 बजे दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि छातागढ़ पिकनिक स्पॉट इन दिनों तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। दुर्ग मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह अपने शांत वातावरण और पास बहती शिवनाथ नदी के कारण लोगों को आकर्षित करती है।

यहां स्थित प्राचीन मनोकामना सिद्धपीठ हनुमान मंदिर और हरियाली से घिरा इलाका लोगों को पिकनिक, फोटोग्राफी और समय बिताने के लिए खींच लाता है, लेकिन यह हादसा एक बड़ी सीख भी दे गया।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla