विज्ञापन

BREAKING:दुर्ग में सनसनी! कॉन्स्टेबल के घर घुसकर महिला ने की पत्नी और 9 साल के बेटे की ह-त्या..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग/भिलाई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर के अंदर हुए हमले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। सुबह के वक्त अचानक हुए इस कांड ने हर किसी को चौंका दिया।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है। यहां एक म-हिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे पर चा-कू से ह-म-ला कर दिया। इस घटना में पत्नी रीना यादव और बेटे आदित्य यादव की जा-न चली गई, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।


मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरक्षक ललितेश यादव इन दिनों 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे और शनिवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन के लिए गए थे। इसी दौरान आरोपी म-हिला सरोजनी भारद्वाज घर पहुंची और ह-म-ला कर दिया। वारदात की वजह अवैध संबंध होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में मौजूद रीना यादव और बच्चों पर ताबड़तोड़ चा-कू से वार किए। बेटे आदित्य की मौके पर ही जा-न चली गई। इस दौरान रीना यादव ने अपनी बेटियों को भागने के लिए कहा।

एक बेटी किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बेटी बाथरूम में छिप गई, जिससे उसकी जा-न बच गई।

सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ से चा-कू छीनकर पुलिस को सूचना दी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी म-हिला एक दिन पहले भी घर पहुंची थी, लेकिन उस समय उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। आरोपी जांजगीर की रहने वाली बताई जा रही है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla