विज्ञापन

दुर्ग में 43.5°C तापमान दर्ज, अगले 24 घंटे में और बढ़ेगी गर्मी, 26 अप्रैल तक लू जैसे हालात की सम्भावना!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्र में गर्मी अब लोगों की सहनशक्ति की परीक्षा लेने लगी है। हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि आने वाले दिनों में राहत की कोई उम्मीद नहीं है, बल्कि तापमान और चढ़ने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही 26 अप्रैल तक मध्य क्षेत्र में लू जैसे हालात बने रहने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



दुर्ग में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोग परेशान, तापमान 43.5 डिग्री पार

बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी दुर्ग में दर्ज की गई, जहां तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, बीते 24 घंटों में नानगुर समेत कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई, लेकिन इसका असर गर्मी पर ज्यादा नहीं पड़ा।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, मराठवाड़ा से कोमोरिन क्षेत्र तक करीब 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका सक्रिय है। वहीं, अंदरुनी महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक एक प्रति चक्रवात बना हुआ है, जो मौसम को प्रभावित कर रहा है।

23 अप्रैल को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 24 से 26 अप्रैल के बीच मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर जैसे हालात बनने के संकेत हैं।

से में जरूरी है कि आप खुद को सुरक्षित रखें, धूप में निकलने से बचें और पानी का ज्यादा सेवन करें। स्थानीय अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें|

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla