विज्ञापन

EXIT POLL 2026 LIVE: 5 राज्यों में किसकी सरकार? बंगाल से तमिलनाडु तक बड़े संकेत, जानिए पूरा आंकड़ा?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होते ही पांच राज्यों के चुनावी एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। इन शुरुआती आंकड़ों ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।

इस बार जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं, उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल लगातार अपडेट हो रहे हैं और हर राज्य का अलग संकेत दे रहे हैं।


पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के अनुमान और सरकार बनने के संकेत

पुडुचेरी की बात करें तो एक्सिस माय इंडिया के अनुसार यहां एनडीए सरकार के बने रहने के संकेत हैं। सर्वे में बीजेपी गठबंधन को 16 से 20 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य पार्टियों को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं पीपुल्स पल्स के मुताबिक NDA को 5 से 6 सीटें, DMK-कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें, AINRC को 10 से 12 सीटें और अन्य को 1 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

असम में भी एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। चाणक्य स्ट्रेटजीज के अनुसार बीजेपी को 88 से 98 सीटें और कांग्रेस को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जा सकती हैं।

केरल में तस्वीर अलग नजर आ रही है। यहां कई एग्जिट पोल में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ की वापसी के संकेत हैं। मैटराइज के अनुसार यूडीएफ को 70 से 75 सीटें और एलडीएफ को 60 से 65 सीटें मिल सकती हैं।

पीपुल्स पल्स ने केरल में यूडीएफ को 75 से 85 सीटें और एलडीएफ को 55 से 65 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक यूडीएफ को 78 से 90 सीटें और एलडीएफ को 49 से 62 सीटें मिल सकती हैं।

तमिलनाडु में भी डीएमके गठबंधन की बढ़त दिखाई दे रही है। मैटराइज के एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 122 से 132 सीटें और एआईएडीएमके को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है।

पीपुल्स पल्स के अनुसार डीएमके गठबंधन को 125 से 145 सीटें, एआईएडीएमके को 65 से 80 सीटें और टीवीके को 18 से 24 सीटें मिल सकती हैं।

पश्चिम बंगाल में तस्वीर सबसे दिलचस्प बनी हुई है। प्रजा पोल के मुताबिक बीजेपी को 178 से 208 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी को 85 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं पीपुल्स पल्स ने टीएमसी को 177 से 187 सीटें और बीजेपी को 95 से 110 सीटें मिलने की संभावना जताई है। अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़े यहां मुकाबले को बेहद कड़ा बता रहे हैं।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें

यह भी पढ़ेऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla