विज्ञापन

गंगरेल में पहली बार दौड़ी वाटर एंबुलेंस! सांप गिरते ही बिगड़ी मजदूर की हालत, 20 मिनट में रेस्क्यू से बची जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गंगरेल बांध के डुबान इलाके में पहली बार दौड़ी वाटर एंबुलेंस ने एक मजदूर की जान बचाकर सबको हैरान कर दिया। अचानक सांप गिरने से युवक की हालत बिगड़ गई, लेकिन समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के ठेमली आइलैंड में काम कर रहे सिरपुर निवासी शंकर कमार (26) के ऊपर अचानक सांप गिर गया। इसके बाद उसके सिर में तेज जलन और घबराहट शुरू हो गई। हालत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद ठेकेदार ने तुरंत गंगरेल ब्लू एडवेंचर टीम को सूचना दी।

गंगरेल वाटर एंबुलेंस रेस्क्यू

सूचना मिलते ही टीम ने तेजी दिखाई और वाटर एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन इतनी फुर्ती से किया गया कि महज 15 से 20 मिनट के अंदर मजदूर को आइलैंड से निकालकर किनारे तक पहुंचा दिया गया।

किनारे पर पहले से तैयार 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि समय पर इलाज मिलने से अब मरीज की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले डुबान क्षेत्र के लोगों को धमतरी पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा समय लग जाता था, जिससे इलाज में देरी हो जाती थी। इसी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगरेल बांध में वाटर एंबुलेंस सेवा शुरू की है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के अनुसार, इस सेवा का मकसद डुबान क्षेत्र के लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा देना है, जो अब असरदार साबित हो रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla