विज्ञापन

छग : 3 कोर्स नहीं किए तो अटक सकता है वेतन! एक दफ्तर का नियम बना बड़ा झटका, AI ट्रेनिंग हुई अनिवार्य

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरकारी कर्मचारियों के लिए अब काम के साथ सीखना भी जरूरी हो गया है। राज्य में नया नियम लागू होते ही अफसरों और कर्मचारियों में हलचल बढ़ गई है, क्योंकि अब 3 कोर्स पूरे किए बिना वेतन तक रुक सकता है।

राज्य शासन ने मिशन कर्मयोगी के तहत आई-गॉट (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) प्लेटफॉर्म लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह एआई आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका मकसद अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाना और उन्हें लगातार ट्रेनिंग देना है।

IGOT Platform Training Mandatory Salary


मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्लेटफॉर्म के तहत वर्ग-3 या उससे ऊपर के सभी कर्मचारियों को अपने पद के अनुसार कोर्स चुनना होगा। इन कोर्स में विभागीय जानकारी, कार्यप्रणाली कौशल, नेतृत्व, नैतिकता, नागरिक-केंद्रित सोच, डिजिटल सिस्टम और डेटा मैनेजमेंट जैसे विषय शामिल हैं।

खास बात यह है कि एआई से जुड़ा कोर्स सभी के लिए अनिवार्य किया गया है। साथ ही हर कर्मचारी को कम से कम 3 कोर्स पूरे करना जरूरी होगा। वर्ष 2026-27 से एपीएआर में भी इसे जोड़ दिया जाएगा। इतना ही नहीं, अप्रैल महीने का वेतन निकालने के लिए भी तीनों कोर्स पूरे होना अनिवार्य कर दिया गया है।

डीडीओ यानी आहरण एवं संवितरण अधिकारी वेतन जारी करने से पहले कोर्स का प्रमाण पत्र जांचेंगे, तभी भुगतान होगा। आई-गॉट प्लेटफॉर्म पर 100 से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं।

कर्मचारी परिचय पोर्टल या ईएचआरएमएस के ‘ट्रेनिंग के अवसर’ सेक्शन से पंजीयन कर सकते हैं। प्रोफाइल में पदनाम, विभाग, एनआईसी ईमेल और मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी होगा। विभागों को 15 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन और कोर्स पूरा करने की जानकारी ई-ऑफिस के जरिए भेजनी होगी।

ट्रेनिंग की व्यवस्था इंडक्शन प्रोग्राम, मिड-करियर लर्निंग और सेल्फ लर्निंग के जरिए की गई है। हर कोर्स के अंत में परीक्षा होगी और पास होने पर डिजिटल प्रमाण पत्र मिलेगा, जो एपीएआर से जुड़ा रहेगा और पदोन्नति व अन्य लाभों को प्रभावित करेगा।

मुख्य सचिव विकासशील ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग जल्द से जल्द इस प्लेटफॉर्म से जुड़ें और हर कर्मचारी की ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J