विज्ञापन

छग में देर रात सनसनी! कांग्रेस नेता के घर घुसकर नकाबपोशो ने की ता-बड़-तो-ड़ फा-य-रिं-ग, बड़े बेटे की मौ-त, छोटा गं-भीर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में देर रात ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर ता-बड़-तो-ड़ फा-य-रिं-ग कर दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौ-त हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौ-त के बीच जूझ रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घर सीमेंट-रेत व्यवसायी और ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप का है। देर रात तीन अज्ञात बदमाश घर में दाखिल हुए और अचानक परिवार को निशाना बनाते हुए फा-य-रिं-ग शुरू कर दी। इस हमले में बड़े बेटे आयुष कश्यप को दो गो-लि-यां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौ-त हो गई।


जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता के घर फा-य-रिं-ग, एक की मौ-त – घटनास्थल का दृश्य

वहीं छोटे बेटे आशुतोष कश्यप भी इस हमले का शिकार हुआ। उसके दाहिने हाथ में गो-ली लगी है और उसकी हालत गं-भीर बनी हुई है। वारदात के दौरान बदमाशों ने घर के अन्य सदस्यों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे गांव में डर का माहौल फैल गया।

घायल आशुतोष को तुरंत बिर्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

घटना की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल से मुलाकात कर उसका हाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla